Tuesday, August, 12,2025

झूठ बोलना या चापलूसी करना राजनीति नहीं

पुणे: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में झूठ बोलना या फिर चापलूसी करना जरूरी होने जैसी धारणाएं सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं को पूरे विश्वास के साथ सच बोलना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। यह पुरस्कार लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट (हिंद स्वराज्य संघ) द्वारा हर साल दिया जाता है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार भी उपस्थित थे। गडकरी ने कहा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बालासाहेव ठाकरे अपने भाषणों में सच बोलते थे।

उन्होंने कहा कि यह एक गलत धारणा है कि राजनीति में सिर्फ झूठ बोला जाता है या फिर चापलूसी की जाती है। अगर कुछ अच्छा है,  तो उसे अच्छा कहना चाहिए और अगर कुछ बुरा है, तो उसे बुरा ही कहना चाहिए। फडणवीस कहते हैं कि राजनीति में कभी-कभी स्पष्ट और सच बोलना संभव नहीं होता। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान, एक रैली को संबोधित करते हुए, मैंने कहा था कि मैं किसी को कोई चीज मुफ्त में नहीं दूंगा और वही करूंगा जो मैं करना चाहता हूं। जाति या समुदाय की आड़ में मेरे पास मत आना। मैंने बस उनसे वोट मांगा और उन्हें आश्वासन दिया कि मैं उनके लिए काम करूंगा। गडकरी ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं से यह भी कहा कि वह सभी के लिए काम करेंगे, चाहे वे उन्हें वोट दें या नहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery