Tuesday, August, 12,2025

झारखंड के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्र प्रतिबद्धः गडकरी

गढ़वा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में दो लाख करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह घोषणा गढ़वा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। गडकरी ने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में सड़क और राजमार्गों के विकास से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। अब तक राज्य में 40,000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

वर्तमान में 70,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं कार्यान्वयन में हैं और 75,000 करोड़ रुपए की योजनाएं प्रस्तावित हैं। 36,000 करोड़ रुपए की लागत से वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा 12,800 करोड़ की लागत से रांची-वाराणसी आर्थिक गलियारा जनवरी 2028 तक और 8,900 करोड़ की लागत से रांची-पटना चार लेन आर्थिक गलियारा दिसंबर 2029 तक तैयार हो जाएगा।

तालाब निर्माण की करें पहल

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने जल संकट की तुलना महाराष्ट्र से करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महाराष्ट्र में 1,000 तालाब निशुल्क बनवाए हैं। तालाबों से निकाली गई मिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण में हुआ, जिससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिला। उन्होंने झारखंड सरकार से भी इसी तरह के तालाब निर्माण की पहल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि एनएचएआई यह काम बिना किसी लागत के करेगा।

6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 में झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गो की लंबाई 2,600 किमी थी, जो अब बढ़कर 4,470 किमी हो गई है। राज्य के 19 आकांक्षी जिले अब राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। उन्होंने गढ़वा में 1,130 करोड़ रुपए की लागत से बने 23 किलोमीटर लंबे चार लेन राजमार्ग का उद्घाटन किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक एनएच-39 के 32 किमी हिस्से को चौड़ा करने वाली 1,330 करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखी। रांची में 560 करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर समेत कुल 6,350 करोड़ की 11 परियोजनाओं का उ‌द्घाटन व शिलान्यास किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery