Friday, June, 27,2025

कंटेंट, फैशन व अध्यात्म पर छाने को भारत तैयार: नीता अंबानी

मुंबई: देश के सबसे बड़े मीडिया व एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यकीन दिलाया कि जल्द ही भारतीय कला व शिल्प दुनिया के सौंदर्यशास्त्र या फैशन को आकार देने लगेगा। उन्होंने कहा कि न केवल फैशन, चिकित्सा, अध्यात्म, नृत्य और भारतीय कहानियां भी विश्व मानचित्र पर अपनी जगह बना लेगीं।

नीता अंबानी यहां जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विश्व श्रव्य, दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 को संबोधित कर रही थी। नीता अंबानी ने "टेकिंग इंडियन कल्चर टू द वर्ल्ड" विषय पर अपने संबोधन में उन भारतीयों की याद दिलाई जो अपनी जड़ों को बिना भूले विश्व मंचों पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। संगीत में अनुष्का शंकर और ऋषभ शर्मा, व्यंजनों में विकास खन्ना और सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग दुनिया भर में भारतीयता का संदेश फैला रहे हैं।

न्यूयॉर्क में 'ग्रैंड इंडियन वीकएंड' सितंबर में

नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में, सितंबर में होने वाले 'ग्रैंड इंडियन वीकएंड' की भी जानकारी दी। यह वीकएंड 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की और से मनाया जाएगा। जिसमें भारतीय कला व संस्कृति को दुनिया के सामने रखा जाएगा। जिसमें हमारी कलाएं, कारीगर, हमारे बुनकर, हमारे गीत और नृत्य, फैशन, स्वादिष्ट भोजन आदि सभी कुछ होगा।

पीएम मोदी का जताया आभार

नीता अंबानी ने कहा सदियों से, भारत ने दुनिया को अपने बुद्धि, बल और सुंदरता से चकित किया है। पर कहीं न कहीं, हमारी आवाज़ नरम पड़ रही थी। लेकिन अब यह फिर से मजबूत हो रही है। हम अपने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति बहुत आभारी हैं, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने विश्व मंच पर भारत की आवाज को फिर से उठाया है। योग से लेकर डिजिटल समावेशन तक, सांस्कृतिक कूटनीति से लेकर जी 20 और वेव्स तक, आज भारत की भावना दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery