Thursday, April, 16,2026

महिलाओं के नेतृत्व से सशक्त होगा लोकतंत्र

आज देश सामाजिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जहां विकास की अवधारणा निरंतर विस्तृत हो रही है। अब प्रगति का अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि समान अवसर, सामाजिक न्याय और समावेशी भागीदारी भी बन गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी व्यापक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में उभरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं को शासन व्यवस्था में सशक्त और प्रभावी भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह उन्हें केवल योजनाओं के लाभार्थी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है। इस अधिनियम की एक प्रमुख विशेषता इसकी स्पष्ट और व्यावहारिक क्रियान्वयन योजना है। 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर इसे लागू करने की दिशा तय की गई है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह पहल केवल घोषणा बनकर न रह जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो। यही व्यवस्था राज्य विधानसभाओं में भी लागू होगी, जहां महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलेगा।

राजस्थान सदैव से नारी शक्ति के साहस और योगदान का साक्षी रहा है। यहां महिलाओं को अवसर मिलने पर उन्होंने शासन को अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और जनोन्मुख बनाया है। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण इसका सशक्त उदाहरण है, जिसने लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत किया है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से भी यह स्पष्ट हुआ है कि महिला नेतृत्व सार्वजनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारदर्शिता को बढ़ावा देता है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में उनकी प्राथमिकता समाज के समग्र विकास को सुनिश्चित करती है। यह अधिनियम तीन महत्वपूर्ण स्तंभों निर्णय क्षमता, स्वायत्तता और अवसरों तक समान पहुंच पर आधारित है। यह सुनिश्चित करता है कि महिलाएं केवल भागीदारी तक सीमित न रहें, बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ें। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'लाडो प्रोत्साहन' और 'लखपति दीदी' जैसी योजनाएं पहले से ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। अब यह अधिनियम उन्हें राजनीतिक नेतृत्व का सशक्त आधार भी प्रदान करेगा।

यह समय है कि हम एक ऐसे समाज की दिशा में आगे बढ़े, जहां नेतृत्व का आधार लिंग नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व हो। यह केवल अधिकारों का विस्तार नहीं, बल्कि विश्वास, सहभागिता और सशक्तीकरण का नया अध्याय है।
यह पहल हर उस बेटी के सपनों से जुड़ी है, जो प्रदेश के कोने-कोने तक अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करना चाहती है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो वे केवल अपनी नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवाज बनती हैं और यही आवाज एक सशक्त, समावेशी और विकसित राष्ट्र की आधारशिला रखती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery