Thursday, June, 26,2025

'युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं, कूटनीति पहली पसंद'

पुणे: भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दो टूक कहा, 'युद्ध न रोमांटिक है, न यह कोई फिल्मी दृश्य है।' उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर उठ रहे सवालों की आलोचना की और कहा कि कूटनीति ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जनरल नरवणे ने बताया कि यह पूरा सप्ताह 'ऑपरेशन सिंदूर' से लेकर सैन्य कार्रवाई के समापन तक बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सैन्य कार्रवाई का अंत है, संघर्षविराम नहीं। यदि आदेश मिलेगा तो युद्ध के लिए तैयार हूं, लेकिन पहली पसंद कूटनीति है।

युद्ध कोई समाधान नहीं

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नखणे ने कहा कि हिंसा कभी किसी समस्या का हल नहीं रही। हमें संवाद और कूटनीति से मतभेद सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। सीमावर्ती बच्चों पर गोलाबारी का जो मानसिक असर पड़ता है, वो पीढ़ियों तक रहता है। यही युद्ध की असली लागत है। हमने पाकिस्तान को ये बता दिया है कि आतंकवाद की राह पर चलने की कीमत बहत भारी पड़ेगी। बुद्धिमान नेता समय रहते निर्णय लेते हैं, जिससे अपरिवर्तनीय नुकसान रोका जा सके।'

हम सब राष्ट्रीय सुरक्षा के साझेदार हैं

जनरल नरवणे ने कहा कि मतभेद केवल देशों के बीच ही नहीं, बल्कि परिवारों, समुदायों और राज्यों के बीच भी होते हैं- और उन्हें संवाद से सुलझाना ही असली समाधान है। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान द्वारा किया गया था। जनरल नस्वणे के तार्किक और संवेदनशील विचारों ने सुरक्षा, नीति और मानवीय पक्ष को संतुलित दृष्टिकोण से सामने रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery