Friday, April, 18,2025

नागपुर हिंसा 11 इलाकों में कर्फ्यू 50 से अधिक अरेस्ट

नागपुर: नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भड़की हिंसा के मामले में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर के 11 हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हिंसा को पूर्व नियोजित बताया है। सोमवार रात मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई, जब यह अफवाह फैली कि प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जला दिया गया। इसके बाद पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में 34 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फडणवीस ने कहा कि फिल्म 'छावा' में संभाजी महाराज के खिलाफ औरंगजेब के अत्याचारों को दिखाने के कारण लोगों की भावनाएं भड़कीं।

वहीं, विपक्ष ने सरकार पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें 3 डीसीपी हैं। पांच आम लोग भी घायल हैं, इनमें से एक ICU में भर्ती है। दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, एक जेसीबी जला दी। पुलिस ने दंगे के आरोप में 50 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery