Tuesday, April, 15,2025

मुर्शिदाबाद में 500 से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के चलते 500 से ज्यादा लोगों ने भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण ली है। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा से प्रभावित सुती, धुलियान, जंगीपुर और शमशेरगंज इलाकों से लोग नावों से भागकर मालदा पहुंचे हैं। प्रशासन ने इन विस्थापित लोगों के लिए स्कूलों में अस्थायी आश्रय और भोजन की व्यवस्था की है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि 500 से अधिक हिंदू धार्मिक कट्टरपंथियों के डर से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने केंद्र-राज्य से लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील की।

घर में आग लगाई, महिलाओं से छेड़छाड़

एक युवती ने बताया कि धुलियान के मंदिरपाड़ा इलाके में उनके घर को आग लगा दी गई और महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। केंद्रीय बलों की मदद से उनका परिवार बचकर निकल सका। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि हथियारबंद हमलावरों के डर से वे परिवार सहित जान बचाकर भागे। शनिवार से अब तक करीब 40-50 नावों के जरिए लोग मालदा के पल्लरपुर गांव पहुंचे हैं, जहां उन्हें सुरक्षित आश्रय दिया गया है।

हिंसा के बाद तबाही का मंजर

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद रविवार को तबाही का मंजर नजर आया। सड़कों पर जले वाहन, लूटे गए शॉपिंग मॉल और फार्मेसियों में तोड़फोड़ देखने को मिली। धुलियान, शमशेरगंज और सुती इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात हैं। शनिवार को शमशेरगंज में पिता-पुत्र की हत्या और अन्य इलाकों में आगजनी ने दहशत फैला दी। अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery