Friday, September, 26,2025

मुंबई में 4 दिनों तक नवाचार से मिलेंगी परंपराएं

मुंबई: मुंबई में 1 मई से 4 मई तक आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में वैश्विक संवाद के लिए एक प्रमुख मंच है। विभिन्न सत्रों और प्रदर्शनों के साथ-साथ, वेव्स 2025 में सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम भी शामिल हैं, जो "रचनाकारों को जोड़ना, देशों को जोड़ना" की भावना को दर्शाएगा। यह एक ऐसा मंच है, जहां परंपराएं नवाचार से मिलती हैं और देश, कला की साझा भाषा के माध्यम से आपस में जुड़ते हैं। चार दिनों के इस भव्य आयोजन में दर्शक एक अनूठी यात्रा का अनुभव करेंगे, जो शास्त्रीय उत्कृष्टता से लेकर समकालीन प्रयोगों तक, कालातीत परंपराओं से लेकर अत्याधुनिक प्रस्तुतियों तक फैली होगी। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुंबई के प्रमुख स्थलों पर प्रस्तुति देंगे।

भारत की विविधता को करता है उजागर

वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास को प्रदर्शित करेगा, जो पारंपरिक और समकालीन कला को एक साथ लाकर भारत की विविधता और जिजीविषा को उजागर करती है। यह वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए भारत को सांस्कृतिक संवाद का अग्रणी देश बनाता है, नवाचार को प्रेरित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि भारत की सांस्कृतिक कथा दुनिया भर में गूंजे।

सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुति

वेव्स कल्चरल्स एंड कॉन्सर्ट्स भारत की आत्मा को संगीत, नृत्य और कहानी कहने की जीवंत प्रस्तुति का माध्यम है, जिसमें कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य, लोक जीवन शक्ति और कलारीपयट्ट जैसे मार्शल फॉर्म शामिल हैं। एमएम कीरवानी के नेतृत्व में एक भव्य ऑर्केस्ट्रा, जिसमें श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन और अन्य शामिल हैं, 'वेव्स ऑफ इंडिया' एल्बम का शुभारंभ प्रस्तुत करेगा। शरद केलकर के नेतृत्व में संकल्पः द रिजॉल्व जैसे प्रदर्शन वैदिक परंपराओं को आधुनिक सिनेमा के साथ जोड़ती, जबकि टेटसो सिस्टर्स और एआर रहमान की 'झाला' जैसी प्रस्तुतियां विविधता को उजागर करती नजर आएंगी। वहीं अनुपम खेर द्वारा क्यूरेट किया गया एक नृत्य संगीत भारत की रचनात्मकता को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा केरल का कलारीपयडू और महाराष्ट्र का दंडपट्टा जैसे युद्ध कला आधारित नृत्य भारत की ताकत और झुझारुपन की गौरवशाली परंपरा को दर्शाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery