Saturday, June, 28,2025

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन यात्री फंसे, बचाव अभियान शुरू

रुद्रप्रयाग: देश के विभिन्न भागों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में बीते 2 दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे एक बार फिर मुनकटिया इलाके में भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। रास्ते पर लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। जिससे कई श्रद्धालु फंस गए हैं।

केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को मुनकटिया से रेस्क्यू किया जा रहा है। सोनप्रयाग से आगे भेजने से पहले रास्ते की लगातार निगरानी की जा रही है। लगातार बारिश से एक हफ्ते से हालात बिगड़े हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कई यात्री जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे उनको जंगल के रास्ते से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में घोलतीर के पास हुई मिनी बस दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को अलकनंदा नदी से एक और शव बरामद हुआ है।

सूरत में सात साल का रिकॉर्ड टूटा

दूसरी ओर गुजरात में बारिश का कहर लगातार जारी है। आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार को गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई। दौरान सूरत के कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों से लेकर स्कूल तक में पानी भर गया था। अब मौसम विभाग ने बनासकांठा, कच्छ, पाटन समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों गुजरात के सूरत में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटों के अंदर यहां 346 मीमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 7 सालों में सबसे ज्यादा है। भारी बारिश के कारण आसपास के जिलों में भी जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हिमाचल प्रदेशः कांगड़ा जिले से पांच शव बरामद

शिमला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बाढ़ की चपेट में आए जलविद्युत परियोजना स्थल से अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके है, वहीं तीन अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। इसके साथ ही कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में बादल फटने के बाद लापता हुए तीन व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कांगड़ा शिल्पा बैक्टा ने शुक्रवार को बताया कि खनिवारा गांव में मनुनी खड्डू के पास सुबह साढ़े छह बजे लापता तीन लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का कार्य पहले ही स्थगित कर दिया गया था और श्रमिक अस्थायी शिविरों में विश्राम कर रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery