Wednesday, November, 26,2025

भगवा को गुरु मानता है संघ, तिरंगे का करते हैं सम्मान

बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन पर बिना पंजीकरण के काम करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनके संगठन को व्यक्तियों के निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया। ऐसे में सरकार ने हमें मान्यता दी है। अगर हमारा अस्तित्व नहीं था, तो उन्होंने किस पर प्रतिबंध लगाया? भागवत ने आरएसएस की ओर से आयोजित आंतरिक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी, तो क्या आप उम्मीद करते हैं कि हम ब्रिटिश सरकार के पास पंजीकरण कराते? उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य नहीं बनाया।

आरएसएस के केवल भगवा ध्वज का सम्मान करने और तिरंगे को मान्यता नहीं देने के मुद्दे पर भागवत ने कहा कि आरएसएस में भगवा को गुरु माना जाता है, लेकिन वह भारतीय तिरंगे का बहुत सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा अपने तिरंगे का सम्मान किया है और उसकी रक्षा की है। भागवत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल में कहा था कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

मुस्लिम व ईसाई भी आ सकते हैं संघ में बशर्तें...

मुस्लिमों के आरएसएस में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर भागवत ने कहा कि संघ में जाति, धर्म या पंथ के आधार पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा, 'ना कोई ब्राह्मण को अलग से आने दिया जाता है, ना किसी मुस्लिम या ईसाई को रोका जाता है। जो भी आए, वह भारत माता का पुत्र बनकर आए। हमारी शाखा में मुस्लिम और ईसाई दोनों आते हैं, लेकिन हम यह नहीं पूछते कि कौन क्या है। कोई मुसलमान अनुमति के आधार पर नहीं है, ना ही कोई ईसाई संघ में अलग पहचान के साथ स्वीकार किया जाता है, केवल हिंदू के रूप में लोग स्वीकार होते हैं।

संघ का किसी दल विशेष से खास लगाव नहीं

राम मंदिर निर्माण आंदोलन का उदाहरण देते हुए, भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने इस आंदोलन का समर्थन किया। समर्थन करने के लिए भाजपा भी थी। अगर कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी इसका समर्थन करती, तो हम उनका भी समर्थन करते। हमें किसी एक पार्टी के प्रति खास लगाव नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery