Saturday, April, 25,2026

पहले चरण के मतदान में दिखी 'परिवर्तन की लहर': मोदी

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को 'परिवर्तन की स्पष्ट आहट' बताते हुए कहा कि राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारी मतदान भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन का संकेत है और इससे तृणमूल कांग्रेस के 'जंगलराज' के अंत की शुरुआत हो चुकी है। मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में वर्षों से भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर इन सभी मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और लंबित मामलों की फिर से जांच होगी।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अगले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मोदी ने यह भी कहा कि जनता का यह समर्थन आने वाले नतीजों में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत देगा।

हुगली की लहरों पर पीएम मोदी का नौका विहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह हुगली नदी में नौका विहार किया और बंगाल के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नदी के जल में एक संपूर्ण सभ्यता की शाश्वत भावना बहती है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया
पर नौका विहार की तस्वीर साझा कीं, जिनमें पृष्ठभूमि में हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें इन ऐतिहासिक पुलों को करीब से देखने का अवसर मिला। मोदी ने कहा कि गंगा हर बंगाली के लिए विशेष महत्व रखती है और यह बंगाल की आत्मा में प्रवाहित्त होती है। उन्होंने हुगली तट पर बिताए समय को 'मां गंगा के प्रति आभार' व्यक्त करने का अवसर बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नाविकों और सुबह सैर करने वालों से भी बातचीत की और उनकी मेहनत की सराहना की।

शाह का दावा... पहले चरण में बंगाल में 110 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पहले चरण में ही बढ़त बना चुकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के आंतरिक आकलन के अनुसार 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। शाह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद यह बढ़त और मजबूत होगी तथा राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने की संभावना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना रुझान दिखाया है और पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery