Wednesday, November, 26,2025

भारत बनेगा नेचुरल फार्मिंग का ग्लोबल हब: पीएम मोदी

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रत्यक्ष रूप से ट्रांसफर की गई। पीएम मोदी ने कहा कि योजना की शुरुआत से अब तक छोटे और सीमांत किसानों के खातों में 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता भेजी जा चुकी है। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए  बीते वर्षों में सरकार द्वारा 10 लाख करोड़ रुपए की विविध सहायता भी उपलब्ध कराई गई है। मोदी ने कहा कि भारत अब जैविक और प्राकृतिक खेती का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी की सेहत प्रभावित हुई है, जिसके समाधान के रूप में फसल विविधीकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता को बेहतर बनाती है, बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

युवाओं की बदौलत खेती बनी अपॉर्चुनिटी

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के किसान परिवर्तन को स्वीकार करने में अग्रणी हैं और आधुनिक तकनीक को खेती के साथ जोड़ने के उनके प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा खेती को एक आधुनिक अवसर और स्टार्टअप मॉडल के रूप में देख रहे हैं। उन्होंनें कहा कि प्राकृतिक खेती उनके दिल के बेहद करीब है और भारत निकट भविष्य में इस क्षेत्र का 'ग्लोबल हब' बनने जा रहा है।

तेजी से बढ़ रही मल्टी-लेयर और नेचुरल फार्मिंग

मोदी ने बताया कि प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रयासों के चलते देश का कृषि निर्यात पिछले वर्षों में दोगुना हुआ है। उन्होंने इसे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में प्राकृतिक और मल्टी-लेयर फार्मिंग को लेकर आशाजनक पहल सामने आई है। सिर्फ तमिलनाडु में ही लगभग 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाई जा चुकी है। समारोह के दौरान पीएम ने कुछ छात्राओं द्वारा दिखाई गई प्रेरक संदेश वाली तख्तियों की भी सराहना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery