Thursday, January, 29,2026

जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ रहे हैं घुसपैठिए... सुरक्षा को खतरा

कलियाबोर (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वोत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए घुसपैठियों को जमीन सौंप दी। मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि असम में कांग्रेस शासन के दौरान दशकों तक घुसपैठ बढ़ती रही तथा अवैध प्रवासी वनों, जानवरों के गलियारों और पारंपरिक संस्थानों पर अतिक्रमण करते रहे। भाजपा सरकार अतिक्रमण करने वाले घुसपैठियों को निष्कासित करके असम की पहचान और संस्कृति की रक्षा कर रही है। घुसपैठिए जनसांख्यिकी संतुलन को बिगाड़ रहे हैं, संस्कृति पर हमला कर रहे हैं, गरीबों और युवाओं से रोजगार छीन रहे हैं और आदिवासी क्षेत्रों में भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, जो असम और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहने की चेतावनी दी और कहा कि उसकी केवल एक नीति है- घुसपैठियों की रक्षा करना और सत्ता हासिल करना। कांग्रेस और उसके सहयोगी इस दृष्टिकोण का पालन देशभर में कर रहे हैं और बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए मार्च व रैलियां आयोजित की थीं।

पूर्वोत्तर के विकास को दी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर को दशकों तक न केवल भौतिक बल्कि मानसिक दूरी का भी दर्द झेलना पड़ा है, क्योंकि लोग यह मानते थे कि विकास कहीं और हो रहा था और वे पीछे रह गए थे। इससे न केवल अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा, बल्कि विश्वास भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों ने पूर्वोत्तर के विकास को प्राथमिकता देते हुए इस भावना को बदल दिया है। भाजपा की सरकारों ने असम को सड़क, रेलवे, हवाई मार्ग और जलमार्ग से जोड़ने का कार्य शुरू किया।

BJP मतदाताओं की पहली पसंद

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया है, क्योंकि वह नकारात्मक राजनीति का संदेश देती है और अब देश में मतदाताओं की पहली पसंद भाजपा है। उन्होंने कहा, मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं। बिहार चुनाव में लोगों ने 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट और सीट दीं। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में भी लोगों ने भाजपा को वोट दिया और केरल में भी अब हमारे पास पार्टी का एक महापौर है। उन्होंने कहा कि देशभर में हालिया चुनाव परिणाम स्पष्ट रूप से दशति हैं कि मतदाता सुशासन और विकास चाहते हैं, जिसमें प्रगति और धरोहर दोनों पर ध्यान केंद्रित किया जाए। ये चुनाव यह संदेश भी देते हैं कि देश लगातार विपक्षी दल की नकारात्मक राजनीति को नकार रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का विश्वास खो दिया है, क्योंकि उसके पास विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। ऐसी पार्टी असम या काजीरंगा के हितों को कभी पूरा नहीं कर सकती।

असम को दी ये सौगात

पीएम मोदी ने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और राष्ट्रीय राजमार्ग 715 के कलियाबोर-नुमालीगढ़ खंड को 6,957 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन बनाने की योजना की आधारशिला रखने के साथ-साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को भी डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन असम और पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों के बीच लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी में सुधार लाएंगी, यात्रा का समय कम होगा और आधुनिक यात्री सुविधाएं मिलेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery