Friday, February, 06,2026

18 मजदूरों की मौत

शिलांग: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया। थांगस्कू इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के अब भी खदान के भीतर फंसे होने की आशंका है। राज्य पुलिस और आपदा राहत दल लगातार राहत एवं खोज अभियान में जुटे हुए हैं, लेकिन खदान की संकरी और खतरनाक संरचना के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। मेघालय की पुलिस महानिदेशक आई. नोंद्यांग ने बताया कि अब तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। विस्फोट के समय खदान के भीतर मौजूद मजदूरों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इंस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के अनुसार, एक घायल मजदूर को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर शिलांग के अस्पताल में रेफर किया गया। जांच में सामने आया है कि विस्फोट कोयला खनन के दौरान हुआ और खदान अवैध रूप से संचालित थी।

अनुग्रह राशि की घोषणा की

हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा न केवल मजदूरों की सुरक्षा बल्कि कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर भी एक कड़ा संदेश देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery