Wednesday, November, 26,2025

महाराष्ट्र में भारी बारिश, 11,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

मुंबई: एक और देश के कुछ राज्यों से जहां मानसून की वापसी शुरू हो गई है, वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण रविवार को 11,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के जयकवाड़ी बांध में और अधिक पानी आने की उम्मीद है। क्षेत्र के धाराशिव जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिले भी शामिल हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर के हरसूल राजस्व क्षेत्र में सबसे अधिक 196 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड, नांदेड़ और परभणी सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है। उधर, मुंबई में शनिवार रात से रुक-रुक कर भारी वर्षा होती रही।

बृहमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में से कुछ में सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक पांच घंटों में 50 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। अपराह्न के बाद बारिश की रफ्तार हालांकि धीमी पड़ गई।

वाहन और रेल यातायात पर असर नहीं

बारिश जारी रहने के बावजूद वाहन और रेल यातायात ज्यादातर अप्रभावित रहा और हिंदमाता, गांधी मार्केट, चूनाभट्टी, मलाड, दहिसर और मानखुर्द अंडरपास सहित प्रमुख अंडरपास एवं जंक्शन से सुचारू आवाजाही की सूचना मिली है। बीएमसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मुंबई में सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक पांच घंटों के दौरान औसतन 47.47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमशः 53.61 मिलीमीटर और 37.92 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के निकट ठाणे और पालघर जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ मकान ढह गए और कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि बांधों में पानी भर गया। धाराशिव जिले में, 3,600 से ज्यादा लोगों को जलमग्न इलाकों से निकाला गया, जबकि नांदेड़ नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले 970 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गोदावरी नदी नांदेड जिले में लगभग 354 मीटर के जलस्तर पर बह रही है।

गोदावरी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

नासिक में भारी बारिश के बीच गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में नदी के किनारे रामकुंड इलाके में कुछ मंदिर जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में तूफानी हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट' जारी किया है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery