Saturday, July, 05,2025

भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी: फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है, लेकिन अगर कोई भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करता है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा ठाणे जिले में एक दुकानदार के साथ मराठी नहीं बोलने पर मारपीट के मद्देनजर यह बात कही है। फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज की है और कार्रवाई भी की है। अगर भविष्य में कोई इस तरह का भाषा विवाद खड़ा करता है, तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमें अपनी मराठी भाषा पर गर्व है, लेकिन भारत की किसी भी भाषा के साथ इस तरह का अन्याय नहीं किया जा सकता, यह बात हमें ध्यान में रखनी होगी। फडणवीस ने आगे कहा, कभी कभी मुझे आश्चर्य होता है कि ये लोग अंग्रेजी को तो गले लगाते हैं, लेकिन हिंदी को लेकर विवाद खड़ा करते हैं। यह किस तरह की सोच है और यह किस तरह का व्यवहार है? इसलिए जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मराठी बोलने के लिए नहीं कर सकते जबरदस्ती

फडणवीस ने कहा कि अगर कोई मराठी व्यक्ति असम जाकर कारोबार करता है और उसे असम की भाषा नहीं आती, तो क्या उसकी पिटाई होनी चाहिए? अगर मराठी को लेकर अभिमान है, तो मराठी सिखाओ, क्लास शुरू करो। मराठी पर अभिमान है तो लोगों को मराठी बोलने के लिए प्रेरित करो, अपने बच्चों को मराठी पढ़ाओ, उन्हें ऐसे स्थानों पर क्यों पढ़ाते हैं, जहां मराठी तीसरी भाषा है? हम मराठी बोलने की अपील कर सकते हैं, लेकिन जबरदस्ती नहीं कर सकते।

शिंदे के 'जय गुजरात' नारे का किया बचाव

फडणवीस ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा लगाए 'जय गुजरात' के नारे का शुक्रवार को बचाव किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे ने 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' का नारा लगाया था। शाह ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित किया था। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि सिर्फ इसलिए कि शिंदे ने जय गुजरात कहा, इसका अभिप्राय यह नहीं है कि वह महाराष्ट्र से ज्यादा गुजरात से प्यार करते हैं। ऐसी संकीर्ण सोच मराठी मानुष को शोभा नहीं देती। फडणवीस ने याद दिलाया कि जब कर्नाटक के चिकोडी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, तब पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने 'जय महाराष्ट्र, जय कर्नाटक' का नारा लगाया था। उन्होंने सवाल किया, क्या इसका अभिप्राय यह है कि शरद पवार कर्नाटक से ज्यादा प्यार करते हैं और महाराष्ट्र से कम ?

मनसे के सात कार्यकर्ता हिरासत में

मुंबई। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात कार्यकर्ताओं को मराठी न बोलने पर एक दुकान मालिक के साथ मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद आरोपियों को जाने दिया गया। यह घटना मंगलवार को ठाणे जिले के भयंदर इलाके में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में कुछ हमलावर मनसे के चुनाव चिह्न वाले पटके पहने दिखाई दे रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery