Friday, April, 18,2025

भाजपा के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार : फॉर्मूला तय, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में भाजपा के संभावित मंत्रियों के नाम तय हो गए हैं और अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले फडणवीस ने कहा, हमें अभी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय करनी है। फॉर्मूला तय हो चुका है और आपको जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा। दूसरी तरफ, राकांपा (अजित) के प्रमुख अजित पवार ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर को हो सकता है। फडणवीस ने सत्ता साझेदारी समझौते को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच मतभेद की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। मैं यहां अपनी पार्टी के नेताओं से मिलने और इस बात पर चर्चा करने आया था कि भाजपा से कौन मंत्री हो सकते हैं। एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के मंत्रियों के बारे में फैसला करेंगे, अजित पवार अपने मंत्रियों के बारे में फैसला करेंगे। फडणवीस ने कहा कि वह और अजित पवार अपनी-अपनी बैठकों के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए हैं। दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि शिंदे दिल्ली नहीं आए, क्योंकि वह शिवसेना को विभागों के आवंटन से नाराज हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery