Thursday, June, 18,2026

प्रताप के आदर्शों को अपनाए युवा पीढ़ी: लक्ष्यराज सिंह

उदयपुर: मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बुधवार को उदयपुर में श्रद्धा, गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों समाजजन, युवा, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में महाराणा प्रताप के जयघोष गूंजते रहे और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत फतहसागर झील किनारे स्थित मोतीमगरी से  हुई, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा हाथीपोल, ओल्ड सिटी, सिंधी बाजार, सूरजपोल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा टाउनहॉल पहुंची। यात्रा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा से सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा। घुड़सवार युवाओं ने प्रताप की सेना का स्वरूप धारण कर पारंपरिक शस्त्रों के साथ शौर्य का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने तलवार लेकर मेवाड़ के स्वाभिमान की परंपरा को जीवंत किया।

प्रताप स्मारक पर विशेष पूजा-अर्चना

इससे पूर्व सुबह मोतीमगरी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और इतिहास प्रेमी शामिल हुए। मेवाड़ राजपरिवार के पूर्व सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की गई। महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के प्रतीक स्वरूप स्मारक परिसर में 486 दीपक प्रज्वलित किए गए तथा 486 किलोग्राम लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया गया। इस दौरान देशभक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान, राष्ट्रनिष्ठा और संघर्ष का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदशों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

महाराणा प्रताप स्मारक में रही एंट्री फ्री

महाराणा प्रताप स्मारक समिति के प्रशासनिक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि जयंती के अवसर पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक स्मारक में सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने स्मारक पहुंचकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और मेवाड़ के महान योद्धा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery