Saturday, April, 19,2025

'महाकुम्भ धार्मिक के साथ ही आर्थिक पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण'

प्रयागराज: इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित कुम्भ ग्लोबल समिट में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महाकुम्भ के आयोजन को एक अद्वितीय उदाहरण बताते हुए कहा कि यह न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का आयोजन है, बल्कि यह आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। समिट में शेखावत ने कहा कि महाकुम्भ विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समागम होने के साथ-साथ वर्तमान में देश का एक सबसे बड़ा आर्थिक आयोजन भी बन गया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार महाकुम्भ से लगभग 3 लाख करोड़ के व्यापार होने का अनुमान है। इससे देश की जीडीपी में 1 प्रतिशत की वृद्धि होने और अन्य कई दूरगामी आर्थिक प्रभाव देखने को मिलेंगे। साथ ही यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य के और निकट लाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष ध्यान

केंद्रीय मंत्री ने महाकुम्भ के पर्यावरणीय प्रभावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध और जल उपचार संबंधी योजनाओं को भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया। एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी महाकुम्भ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाए गए, जिससे महाकुम्भ सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक आदर्श बन गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य
रखा है, इस दिशा में भारत जरूरी पहल पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ, लाइफ स्टाइल और इनवायरमेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह पहल हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही उन सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। उन्होंने ने गंगा नदी के साथ यमुना नदी की पवित्रता के लिए उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि लखवार, किशाऊ और रेंकोजी में यमुना नदी पर 3 डैम बनाए जा रहे हैं, जो यमुना नदी के प्राकृतिक प्रवाह के साथ उसके प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery