Friday, June, 27,2025

माघी पूर्णिमा आज, दो करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

प्रयागराज: महाकुम्भ में माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र को 'नो व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। माघी पूर्णिमा के साथ कल्पवास समाप्त हो जाएगा, और श्रद्धालु अपने घरों को लौटने लगेंगे। 133 एंबुलेंस, 2000 से अधिक चिकित्साकर्मी और हाई अलर्ट पर अस्पतालों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने संतों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और प्रशासन को यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। मंगलवार को महाकुम्भ का 30वां दिन था। शाम 6 बजे तक 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान है। संगम पर सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की संभावना है। सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जाम से आमजन को निजात दिलाई जाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery