Friday, April, 11,2025

महाकुम्भ में पहुंचे 49 करोड़ श्रद्धालु, बनेंगे नए विश्व रिकॉर्ड

प्रयागराज : महाकुम्भ में 14 से 17 फरवरी तक 4 दिनों में 4 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी संगम नगरी पहुंच चुकी है। साल 2019 के अर्थ कुम्भ में भी तीन विश्व रिकॉर्ड बने थे। इस बार भी नए कीर्तिमान बनेंगे। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुम्भ में अब तक 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यह अपने आप में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। महाकुम्भ में गुरुवार की शाम 4 बजे तक एक दिन में 69.20 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें 5 लाख कल्पवामी और 64.20 लाख श्रद्धालु शामिल रहे। 12 फरवरी तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़े के अनुम्मार, अब तक 48.29 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 

महाकुम्भ में त्रिपुरा के नेताओं और केन्द्रीय मंत्री ने किया स्नान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने महाकुम्भ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी सपरिवार संगम में स्नान किया और मां गंगा से त्रिपुरा की समृद्धि की प्रार्थना की। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकुम्भ पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। सिंधिया ने इस अनुभव को अलौकिक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कुम्भ में पवित्र स्नान किया।

ये चार रिकॉर्ड बनाए जाएंगे

■ कुम्भ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगा।

■ 14 फरवरी को 15000 कर्मचारी गगा घाट पर 10 किलोमीटर तक सफाई अभियान चलाएंगे।

■15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान चलाएंगे।

■16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1001 ई-रिक्शा चलाकर भी रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery