Tuesday, November, 25,2025

टूट गई जय-वीरू की जोड़ी...

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी। उन्हें 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्वार्ज किया गया था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी। धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान जैसी बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रकाश कौर, हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल तथा बेटियां विजेता, अजीता, एशा और अहाना हैं।

अलविदा धर्मेंद्र 

पंजाब में 8 दिसंबर 1935 को जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल था। 65 वर्षों के लंबे कॅरिअर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। उन्होंने कई लाइफटाइम अचीवमेट पुरस्कार जीते और 70 के दशक में उन्हें दुनिया के सबसे खूबसूरत पुरुषों में से एक चुना गया था।

धर्मेंद्र का राजस्थान से गहरा नाता

2004 में बीजेपी के शाइनिंग इंडिया कैंपेन से प्रभावित होकर धर्मेंद्र राजनीति में आए। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद उन्हें बीकानेर लोकसभा सीट से टिकट मिला और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर लाल डूडी को करीब 60 हजार वोटों से हराया। जीत के बाद उनसे जनता को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन पर क्षेत्र में न दिखने और लोकसभा से अनुपस्थित रहने के आरोप लगे। हालांकि, उन्होंने सूरसागर झील सौंदर्गीकरण में अहम भूमिका निभाई। कार्यकाल खत्म होते-होते उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया और 2009 का चुनाव नहीं लड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery