Saturday, July, 05,2025

शाही ईदगाह को 'विवादित ढांचा' नहीं माना

प्रयागराज: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आग्रह किया गया था कि अदालती कार्यवाही में 'शाही ईदगाह' के स्थान पर 'विवादित ढांचा' शब्द का प्रयोग किया जाए। यह याचिका आवेदन ए-44 के तहत दाखिल की गई थी, जिसमें स्टेनोग्राफर को निर्देश देने की मांग की गई थी कि आगे की सुनवाई में शाही ईदगाह शब्द के बजाय
विवादित ढांचा का प्रयोग करें। आवेदन अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दाखिल किया गया था, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी। न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्रा ने सुनवाई के दौरान याचिका को खारिज कर दिया।

यह मामला मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर लंबे समय से चला आ रहा है, जहां हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद एक मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। हिंदू पक्ष की ओर से इस विवादित जमीन पर मंदिर निर्माण और पुनः कब्जे की मांग को लेकर अब तक 18 मुकदमे दायर किए जा चुके हैं। कोर्ट पहले ही इन मुकदमों को सुनवाई योग्य करार दे चुका है और इन्हें समेकित कर एक साथ सुना जा रहा है। यह मामला पूजा स्थल अधिनियम, 1991 और वक्फ अधिनियम की सीमाओं के दायरे में नहीं आता, यह स्पष्ट करते हुए कोर्ट पहले भी मुस्लिम पक्ष की आपत्तियां खारिज कर चुका है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery