Friday, June, 27,2025

ममता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मध्य कोलकाता स्थित उस होटल का दौरा किया जहां मंगलवार रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ममता बनर्जी दीघा में जगन्नाथ धाम के स्थापना उत्सव में शामिल होने के बाद लौट रही थीं। वह बड़ाबाजार के मछुआ फलपट्टी इलाके में स्थित ऋतुराज होटल पहुंचीं जहां आग लगी थी। उन्होंने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखने और उनका पता लगाने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा अग्निसेवा विभाग के अधिकारियों की विशेष समितियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'ये दल शहरों में और जिला मुख्यालयों में निजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण करेंगे। नियमों के उल्लंघन के मामले में दोषी पाए गए मालिकों पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन में वे लोग भी सजा के दायरे में आएंगे जो अपर्याप्त अग्नि सुरक्षा वाली इमारतों को एनओसी देने के दोषी पाए जाएंगे।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery