Wednesday, August, 13,2025

कोलकाता: होटल में आग से 14 लोग मरे

कोलकाता: मध्य कोलकाता स्थित बड़ बाजार के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मारे गए अधिकतर लोगों की जान दम घुटने के कारण गई। अधिकारियों ने कहा कि छह मंजिला ऋतुराज होटल में आग मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। आग लगने की घटना के समय होटल में 42 कमरों में 88 मेहमान ठहरे हुए थे। अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग अंदर फंस गए थे और घने धुएं के कारण बाहर नहीं निकल सके। मृतकों में 11 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। महापौर फरहाद हकीम ने बताया कि सभी 14 शवों की पहचान हो गई है। कोलकाता पुलिस ने आग के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

वित्तीय सहायता मंजूरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery