Sunday, October, 12,2025

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़... 36 की मौत

करूर (तमिलनाडु): तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेता विजय की शनिवार को करूर में आयोजित रैली में बड़ा हादसा हो गया। भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। भी शामिल
स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने बताया कि जब विजय सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ बेकाबू हो गई। अत्यधिक भीड़ के बीच कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई। अचानक हड़कंप मचने पर कार्यकर्ताओं ने शोर मचाकर स्थिति संभालने की कोशिश की।

विजय ने भाषण बीच में ही रोककर अपनी प्रचार बस के ऊपर से लोगों तक पानी की बोतलें पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि एम्बुलेंस को भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजरने में काफी कठिनाई हुई। वहीं, हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से भगदड़ की रिपोर्ट मांगी है। तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। स्टालिन ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। स्टालिन ने मौतों की जांच के लिए न्यायाधीश अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग के गठन की घोषणा की।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'एक्स' पर लिखा, करूर में हुई भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विजय ने जताया दुख

विजय ने स्थिति को देखते हुए अपना भाषण समय से पहले ही समाप्त कर दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery