Wednesday, April, 09,2025

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 14 पुलिसकर्मी घायल राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले MP के घर हमला

आगरा: राज्यसभा में राणा सांगा को 'गद्दार' कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। करीब 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर के साथ पहुंचे और जमकर तोड़‌फोड़ व पथराव किया। इस दौरान 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हमलावरों ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया, 40-50 कुर्सियां तोड़ों और मेन गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इस हमले के समय सांसद सुमन दिल्ली में थे, जबकि महज 1 किमी दूर सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम चल रहा था। करणी सेना के कार्यकर्ता एक्सप्रेस-वे से शहर में घुसे और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर 'जयश्री राम' के नारे लगाते हुए सपा सांसद के घर पहुंचे। स्थिति को काबू में लाने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई।

सपा और करणी सेना कार्यकर्ताओं में झड़प

इस दौरान सपा और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रामजी लाल सुमन ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था और वह सभी समुदायों का सम्मान करते हैं। इस बयान के बाद देशभर में विरोध हो रहा है और राजपूत संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery