Tuesday, November, 25,2025

मैं भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में: परमेश्वर

बेंगलुरु: कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को संकेत दिया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने की स्थिति में और दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच वह भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी के भीतर असमंजस की स्थिति होने संबंधी खबरों को तवज्जो न देते हुए परमेश्वर ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से अभी तक किसी ने भी इस मामले पर बात नहीं की है और न ही कांग्रेस विधायक दल में इस पर चर्चा हुई है। परमेश्वर ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, जो इस समय विदेश में हैं, के साथ चर्चा के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर निर्णय लेंगे।

परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर कहा, मैं हमेशा दौड़ में हूं, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। मैं 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, हम 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में लाए। मैंने कभी इसका श्रेय अकेले नहीं लिया। मैं उस चुनाव में हार गया था। अगर मैं जीत जाता, तो शायद (समीकरण) कुछ और होता।'

नेतृत्व के मुद्दे पर फैसला आलाकमान करेगाः खरगे

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बेंगलुरु में कहा कि यह जो कुछ भी है, इस पर पार्टी आलाकमान फैसला लेगा तथा फिलहाल उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। खरगे ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, जो भी घटनाक्रम हुए है, उनके बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए आप (मीडिया) यहां खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं और मुझे भी बुरा लग रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का पांच में से ढाई साल का कार्यकाल 20 नवंबर को पूरा हो गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery