Wednesday, July, 15,2026

सिद्धारमैया ने अपनी ही सरकार को घेरने वाले मंत्री को किया बर्खास्त

बेगलुरु: कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना को सोमवार को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से राजन्ना को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सिफारिश स्वीकार कर ली।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि हाल में राजन्ना ने कथित रूप से लोकसभा चुनाव के दौरान महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 'वोट चोरी' के लिए कर्नाटक में अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया था, जिसके कारण उन्हें बर्खास्त किया गया। सूत्रों के अनुसार राजन्ना ने कहा था कि यह याद रखना चाहिए कि कर्नाटक में वोटर लिस्ट में संशोधन हमारी सरकार के दौर में ही हुआ। ऐसे में यह कांग्रेस सरकार की भी जिम्मेदारी थी कि वह वोटर लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया पर नजर रखती। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस समय रहते ऐतराज नहीं जता पाई। माना जा रहा है कि राजन्ना की यह राय ही उन पर भारी पड़ गई।

पहले इस्तीफे को कहा था, बात नहीं मानी तो हटा दिया

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रारंभ में सिद्धारमैया ने राजन्ना से इस्तीफा देने को कहा था, लेकिन जब उन्होंने (राजन्ना ने) इस प्रस्ताव का विरोध किया, तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, राजन्ना को हटाने के लिए मुख्यमंत्री ने दोपहर में राज्यपाल को पत्र भेजा और राजभवन ने सिफारिश स्वीकार कर ली। राज्यपाल के विशेष सचिव आर प्रभुशंकर ने कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को पत्र लिखकर राजन्ना को मंत्रिपरिषद से हटाने की अधिसूचना भेजी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery