Monday, April, 21,2025

हिमाचल की राजनीति में वापसी की संभावना नहीं: नड्डा

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावनाओं के बीच पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी से रविवार को इनकार कर दिया।

फरवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से विस्तार पा रहे नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और राज्य में वापस आने की कोई संभावना नहीं है। नड्डा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही किया जाएगा।

सूत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आने वाले दिनों में कई राज्य इकाइयों के प्रमुखों को चुनने की प्रक्रिया में जुटी है। पार्टी के एक नेता ने कहा था कि कुछ राज्यों में नियुक्ति हो जाने के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery