Tuesday, August, 12,2025

पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारत ने दिखाई ताकत और क्षमताः जितेंद्र सिंह

कठुआ/जम्मू: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए चार दिवसीय संघर्ष में भारत ने अपनी सैन्य ताकत और तकनीकी क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन दुनिया को भारत की बदलती तस्वीर दिखाने वाला था और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीते 10 वर्षों में हुए विकास को जाता है।

डॉ. सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर का दौरा किया, जो हाल ही में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों से प्रभावित हुआ था। इस दौरान उन्होंने 600 और 'पारिवारिक बंकर' बनाए जाने की घोषणा की, साथ ही एक केंद्रीकृत, प्रौद्योगिकी-आधारित सायरन प्रणाली लगाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह भारत के लिए दुनिया के सामने यह साबित करने का एक बड़ा अवसर था कि अब देश कहां खड़ा है और हमारी सैन्य क्षमता क्या है? सीमावर्ती गांवों के लोगों ने पहले की तुलना में कहीं अधिक आत्मविश्वास दिखाया है।

एस-400 हवा में ही नष्ट कर देगा दुश्मन के हथियार

डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। 1971 और 1965 में जब युद्ध हुआ था, तब लोग खुद खाइयां खोदते थे। लेकिन इस बार उन्हें यकीन था कि एस-400 जैसी आधुनिक प्रणाली दुश्मन के हथियारों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में नष्ट कर देगी। उन्होंने बताया कि हीरानगर सेक्टर में एस-400 प्रणाली की तैनाती मोदी सरकार की गई थी और यह इस बात का संकेत है कि भारत अब सैन्य रूप से कहीं अधिक आत्मनिर्भर और सक्षम हो गया है।

पीओके भारत का एकमात्र अधूरा एजेंडा: पीओके को लेकर उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेना भारत की दृढ़ नीति और भाजपा के रुख का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं कहा है कि भारत का एकमात्र अधूरा एजेंडा पीओके को भारत में एकीकृत करना है। डॉ. सिंह ने कहा कि बीते 10 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में भारत ने जो क्षमताएं अर्जित की हैं, वे अब देश की सुरक्षा और आत्मविश्वास में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery