Wednesday, June, 24,2026

हुंकार रैली में जाट आरक्षण की गूंज नाराज विधायक ने छोड़ा मंच

भरतपुर: प्रदेश के भरतपुर, धौलपुर और डीग जिलों के जाट समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर नुमाइश मैदान में आयोजित रैली में एक बार फिर हुंकार भरी। इस बीच रैली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सांसद हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से नदबई से बीजेपी विधायक जगत सिंह नाराज हो गए और मंच छोड़कर चले गए। बाद में डीग-कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह भी मंच से उतर गए। रैली में राजस्थान के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग शामिल हुए।

रैली का मुख्य उद्देश्य भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाटों को केंद्र स्तर पर आरक्षण दिलाने की मांग को मजबूत करना था। रैली को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि भरतपुर-धौलपुर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जाट समाज के भीतर आरक्षण को लेकर गहरी चिंता है। उन्होंने कहा, 'हनुमान बेनीवाल कोई लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ता और के किसी से नहीं डरता। मैं किसानों, जवानों, दलितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहूंगा।' उन्होंने यह भी दावा किया कि इस रैली के बाद राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रैली से पहले डीग क्षेत्र में पुलिस और कुछ युवाओं के बीच कहासुनी भी हुई। प्रशासन के अनुसार लोग डीजे बजाते हुए आ रहे थे, जिन्हें रोकने पर विवाद हुआ।

विधायक ने बेनीवाल को CM पर टिप्पणी से रोकने का किया प्रयास

सभा को संबोधित करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर टिप्पणी की, जिस पर नदबई से भाजपा विधायक जगत सिंह ने आपत्ति जताई। बताया गया कि विधायक ने बेनीवाल को रोकने का प्रयास किया, उनका हाथ पकड़कर बोलने से रोका भी, लेकिन जब उन्होंने बोलना जारी रखा तो जगत सिंह मंच छोड़कर चले गए। बाद में विधायक शैलेश सिंह भी मंच से उतर गए।

सांसद संजना बोलीं- संसद में उठाया था मुद्दा

रैली में शामिल भरतपुर सांसद संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जाट समाज ने उनसे आरक्षण का मुद्दा उठाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि वे इस विषय को संसद में उठा चुकी हैं और आगे भी समाज की मांग को मजबूती से रखती रहेंगी।

मेरे पिता के समय मिला था आरक्षणः शैलेश सिंह

विधायक शैलेश सिंह ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मंत्री दिगम्बर सिंह के प्रयासों से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सरकार के समय भरतपुर-धौलपुर के जाटों को राज्य स्तर पर आरक्षण मिला था। उन्होंने बताया कि ओबीसी आयोग के गठन, सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery