Thursday, January, 29,2026

किश्तवाड़ में मुठभेड़ आठ जवान घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, चतरू के उत्तर-पूर्वी सोननार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 'ऑपरेशन त्राशी 1' के तहत यह संयुक्त अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दो से तीन विदेशी आतंकवादी, जिनके पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है, इलाके में छिपे हुए थे। आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ने के प्रयास में गोलीबारी और हथगोले फेंके, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में घायल आठ जवानों को गोली के छर्रे लगे हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए ड्रोन, खोजी कुत्तों और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से अभियान जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery