Friday, September, 26,2025

बादल फटने और भूस्खलन से पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच बच्चों समेत चार परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग के जोध घाटी गांव और और जंगलोट में यह आपदा आई, जिससे जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया और कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

कठुआ में बादल फटने की घटना जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के तीन दिन बाद हुई है। चशोती में आई आपदा में 60 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक घायल हए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने से प्रभावित जोध घाटी में एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बेटों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया व कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा। वहीं, जंगलोट के बागरा गांव में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मां-बेटी की भी मौत हो गई। सेना ने जोध घाटी से छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों की सूची

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान जोध घाटी के निवासी सुरमु दीन (32), उनके बेटे फानू (6) और शेदु (पांच), जुल्फून (15) और ताहू (2) तथा जंगलोट निवासी रेणु देवी (39) और उनकी बेटी राधिका (9) के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की पहचान सुरमुदीन की पत्नी गोगली बेगम (26), बेटी नगीना (3) माह) और हबीब दीन की पत्नी करून बेगम (26) और बेटियों राफिया बेगम (4), आयशा बेगम (6) और परवीन अख्तर (8) के रूप में हुई है।

जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर यातायात बाधित, लोकल ट्रेनों को किया गया रद्द

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। बादल फटने के बाद जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है, जिसके कारण अधिकारियों ने लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ को बीच में ही रोक दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कठुआ में बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं राज्य सरकार ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery