Wednesday, November, 26,2025

महाराष्ट्र के जलगांव में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ हुआ हादसा आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे यात्री... दूसरी ट्रेन ने कुचला 12 की मौत... कई घायल

उत्तर महाराष्ट्र  : के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दत्तात्रय कराले ने बताया कि 12 शव पास के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि छह से सात लोग घायल हुए हैं। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पचोरा के पास माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच हुआ, जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री पटरी पर उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 372/07 पर पुष्पक एक्सप्रेस में “आग लगने की घटना” घटी। ट्रेन उसी स्थान पर रुक गई और कुछ यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान, वे ट्रेन संख्या 12627 (बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस) की चपेट में आ गए। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों ट्रेन अपने अगले निर्धारित स्टेशन पर पहुंच गई हैं और दुर्घटनास्थल से मलबा हटा दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी: घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। भुसावल से एक राहत ट्रेन मौके पर भेज दी गई है और मध्य रेलवे घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

फडणवीस ने जताया दुख... मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि क्षेत्र के सरकारी एवं निजी अस्पतालों को हादसे में घायल यात्रियों के इलाज के लिए सभी जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर फडणवीस से ट्रेन हादसे की जानकारी ली और निर्देश दिए।

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम एक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद पटरी पर उतरे कुछ यात्री पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दत्तात्रय कराले ने बताया कि 12 शव पास के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि छह से सात लोग घायल हुए हैं। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित पचोरा के पास माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच हुआ, जहां शाम करीब पांच बजे लखनऊ-पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री पटरी पर उतर गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। माहेजी और परधाडे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 372/07 पर पुष्पक एक्सप्रेस में “आग लगने की घटना” घटी। ट्रेन उसी स्थान पर रुक गई और कुछ यात्री नीचे उतर गए। इस दौरान, वे ट्रेन संख्या 12627 (बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस) की चपेट में आ गए। सभी घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। दोनों ट्रेन अपने अगले निर्धारित स्टेशन पर पहुंच गई हैं और दुर्घटनास्थल से मलबा हटा दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी: घटना की जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर 8957409292 जारी किया है। जिस पर रेल यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। भुसावल से एक राहत ट्रेन मौके पर भेज दी गई है और मध्य रेलवे घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

फडणवीस ने जताया दुख... मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि क्षेत्र के सरकारी एवं निजी अस्पतालों को हादसे में घायल यात्रियों के इलाज के लिए सभी जरूरी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर फडणवीस से ट्रेन हादसे की जानकारी ली और निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery