Tuesday, August, 11,2026

बॉर्डर पर बीएसएफ का 'ऑपरेशन अलर्ट', बढ़ाई चौकसी

जैसलमेर: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बलों ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सीमा पार से घुसपैठ, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी समेत किसी भी संदिग्ध गतिविधि की आशंका को देखते हुए सोमवार से 'ऑपरेशन अलर्ट' शुरू किया गया है।

यह अभियान 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान जैसलमेर से लगती सीमा पर जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और अग्रिम चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। थार के रेगिस्तानी और चुनौतीपूर्ण इलाकों में बीएसएफ ने अग्रिम चौकियों पर जवानों की नफरी बढ़ाई है। नहरी और रेतीले टीलों वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए कई स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सीमा पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से सीमा की निगरानी

ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सीमा पर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। रात में सीमा पार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नाइट विजन डिवाइस और हैंड-हेल्ड थर्मल इमेजर का उपयोग किया जा रहा है। वहीं ड्रोन के जरिए होने वाली संभावित घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए हाईटेक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम भी सक्रिय किए गए हैं। इन तकनीकों की मदद से अंधेरे में भी संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने और तत्काल कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ी है।

सीमा से सटे गांवों में भी बढ़ाई निगरानी

ऑपरेशन अलर्ट के तहत केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ही नहीं, बल्कि सीमा से सटे गांवों और संपर्क मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। जिला पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। बीएसएफ अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों और सरपंचों से भी संवाद कर किसी अपरिचित व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है।

ऊंट और पैदल गश्त बढ़ाई

रेगिस्तान में भीषण गर्मी और धूलभरी हवाओं के बावजूद बीएसएफ जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। सीमा क्षेत्र में पारंपरिक ऊंट गश्त यानी कैमल पेट्रोलिंग के साथ पैदल गश्त भी बढ़ाई गई है। संवेदनशील इलाकों में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ या तस्करी की कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery