Wednesday, June, 24,2026

VIP मूवमेट के दौरान झुलसी फूड वेडर... कटघरे में खाकी

जयपुर: रामनगरिया थाना क्षेत्र में जगतपुरा महल रोड पर फूड कार्ट (ठेला) लगाने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिसकर्मियों पर अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 19 जून की शाम 6:45 बजे वीआईपी के काफिले की सुरक्षा के नाम पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना किसी चेतावनी के उसके फूड कार्ट को हटाने की कोशिश की और उस पर मोमोज का खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इस हादसे में महिला का आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया। इस संबंध में मूल रूप से उत्तर प्रदेश (अंबेडकर नगर) और वर्तमान में प्रताप नगर के व्यास अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाली पीड़िता की बहन खुशबू गुप्ता (30) ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह एक बेरोजगार युवती है और जगतपुरा महल रोड पर हेल्दी आटा मोमोज नाम से फूड कार्ट लगाकर अपने परिवार (मां और बहन) का पालन-पोषण करती है।

उसने बताया कि वह अपनी छोटी बहन रेशु गुप्ता के साथ महल रोड पर कार्ट पर काम कर रही थी। तभी वहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने अचानक उसके ठेले को सड़क से हटाने का दबाव बनाया। खुशबू ने जब पुलिसकर्मियों से थोड़ा समय मांगा और बर्तन में खौलता हुआ पानी होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। पुलिसकर्मियों ने बेरहमी दिखाते हुए खौलते पानी से भरा बर्तन उसके ऊपर पलट दिया। इससे पीड़िता का आधा शरीर गंभीर रूप से जल गया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के कारण पुलिस टीम रोड क्लियर करवा रही थी।

डंबल से हमला... कुश्ती खिलाड़ी घायल, थानेदार पर आरोप

इधर, परकोटा स्थित पीली का अखाड़ा में रहने वाले एक कुश्ती खिलाड़ी पर सब-इंस्पेक्टर द्वारा मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित मुकेश जाट निवासी चूरू ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार वह गणगौरी बाजार के पास स्थित अखाड़े में रहकर कुश्ती का अभ्यास करता है। इसी अखाड़े में स्पोट् र्ट्स कोटे से तैनात सब-इंस्पेक्टर देशराज भी रहता है, जो वर्तमान में जयपुर ग्रामीण में पदस्थ है। पीड़ित का आरोप है कि
शनिवार रात करीब 12:30 बजे एसआई देशराज आया और आते ही लात मारते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा दूध गर्म करके लाने को कहा। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में डंबल से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि यहां रहना है तो उसकी सेवा करनी होगी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery