Wednesday, October, 28,2026

3000 km दौड़ी पुलिस, 800 CCTV के बाद पकड़े चोर

जयपुर: टोंक रोड पर राडो घड़ी के शोरूम से पांच करोड़ की 251 घड़ियां चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का बजाज नगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बिहार के मोतिहारी से गैंग के दो आरोपियों अजय प्रसाद जायसवाल और दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया है। वारदात में आठ बदमाशों की भूमिका सामने आई है। शेष छह आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन का रिमांड लिया है।

एक अक्टूबर की सुबह बदमाशों ने ग्लास फैक्ट्री के पास स्थित राडो शोरूम का शटर तोड़कर करीब 5 करोड़ रुपए कीमत 
घड़ियां चुरा ली थीं। वारदात को अंजाम देने में बदमाशों को करीब 30 से 36 मिनट लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमों ने करीब 25 दिन तक लगातार पड़ताल की। इस दौरान 3000 किमी तक आरोपियों का पीछा किया गया और 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने वारदात के बाद शोरूम के आसपास से लेकर संभावित भागने के रास्तों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच दिल्ली और गाजियाबाद से होते हुए बिहार के मोतिहारी और घोड़ासहन तक पहुंची। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों सहित 50 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी। जयपुर, कोटपूतली, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, बिहार और नेपाल के बीरगंज तक तलाश की गई। नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी रखी गई ताकि चोरी की घड़ियां दूसरे स्थान पर बेचने या बाहर ले जाने से रोका जा सके।

तीन टीमों ने मिलकर किया खुलासा

कार्रवाई बजाज नगर थाने, जयपुर आयुक्तालय की सीएसटी और जयपुर पूर्व डीएसटी की टीमों ने की। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के मार्गदर्शन और एसीपी मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी मुनींद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कानि. अविनाश और नरेंद्र सहित सीएसटी और डीएसटी के अधिकारियों व जवानों की भी अहम भूमिका रही।

8 नाम सामने आए, छह की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, वारदात में सुबोध उर्फ विकास डूम, सुरेंद्र प्रसाद उर्फ बैला, अरुण शाह, श्याम बाबू उर्फ गुल्लीशाह, अजय प्रसाद जायसवाल, राजा मलाहा/साहनी, राजकुमार मलाहा और दिनेश पासवान की भूमिका सामने आई है। इनमें अजय प्रसाद जायसवाल और दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। चोरी की घड़ियों की बरामदगी और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस के सामने अगली चुनौती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery