Saturday, August, 29,2026

चुनावी रण से पहले निगम में कतारें, अब तक 3,250 NOC जारी

जयपुर: नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही जयपुर नगर निगम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 150 वाडों में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे दावेदारों के बीच एनओसी लेने की होड़ मची हुई है। 27 अगस्त से नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हो चुकी है, जो 31 अगस्त तक चलेगी। हालांकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं हुए और 30 अगस्त को रविवार होने से नामांकन दाखिल नहीं होंगे। अब 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार तक निगम के जोनों से 3,250  एनओसी जारी हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा एनओसी हवामहल-आमेर जोन से 500 जारी हुई हैं। यानी इस जोन में चुनावी दावेदारों की सक्रियता सबसे अधिक नजर आ रही है। इसके बाद वैशाली नगर- झोटवाड़ा जोन से 375 और जगतपुरा-झालाना डूंगरी जोन से 370 एनओसी जारी होने की जानकारी है।

किस जोन से कितनी NOC?

सांगानेर से 160, मुरलीपुरा से 250, किशनपोल से 200, विद्याधर नगर से 350, सिविल लाइंस से 290, हवामहल-आमेर से 500, मालवीय नगर से 270, आदर्श नगर से 325, मानसरोवर से 160, झोटवाड़ा-वैशाली नगर से 375 और जगतपुरा-झालाना डूंगरी जोन से 370 एनओसी जारी हो चुकी हैं।

पुराने चेहरों की भी दौड़

नगर निगम मुख्यालय में पूर्व पार्षद और पूर्व चेयरमैन भी एनओसी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे 250 पूर्व जनप्रतिनिधियों में से 155 ने एनओसी ले ली है। इनमें कई पुराने चेहरे फिर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। वहीं, टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदार पार्टी का सिंबल नहीं मिलने पर निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery