Thursday, January, 29,2026

इसरो का PSLV-C62 मिशन रहा विफल

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का वर्ष 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 सोमवार को तकनीकी गड़बड़ी के कारण सफल नहीं हो सका। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:18 बजे प्रक्षेपित यह रॉकेट तीसरे चरण में खराबी आने के बाद अपने निर्धारित उड़ान पथ से भटक गया, जिससे वह अन्वेषा (EOS-N1) सहित सभी 16 उपग्रहों को तय कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि रॅरॉकट के पहले और दूसरे चरण सामान्य रूप से कार्य करते रहे, लेकिन तीसरे चरण के अंत में असामान्य व्यवहार देखा गया। इसके बाद रॉकेट की दिशा और गति प्रभावित हुई और मिशन को आगे बढ़ाया नहीं जा सका। गड़बड़ी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मिशन के तहत अन्वेषा उपग्रह, भारतीय स्टार्टअप ऑर्बिटएड एयरोस्पेस का 'आयुलसैट', छात्रों द्वारा विकसित एलईओ उपग्रह तथा थाईलैंड-ब्रिटेन का संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह समेत कुल 16 पेलोड को लगभग 512 किलोमीटर ऊंची सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित किया जाना था।

आठवें मिनट में सामने आई गड़बड़ी

मिशन में गड़बड़ी उड़ान के आठवें मिनट में सामने आई, जिसके बाद चौथे चरण (PS4) का पुनः प्रज्वलन, री-एंट्री बर्न और KID कैप्सूल का पृथक्करण जैसे बाद के चरण पूरे नहीं हो सके। इसरो ने मिशन को औपचारिक रूप से न तो पूरी तरह सफल और न ही असफल घोषित किया है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार तीसरे चरण में विफलता को आमतौर पर मिशन फेल माना जाता है। यह लगातार दूसरी बार है जब पीएसएलवी मिशन को तीसरे चरण में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मई 2025 में PSLV-C61/EOS-09 मिशन भी इसी तरह की खराबी के कारण असफल हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery