Thursday, June, 26,2025

इसरो को मिली बड़ी सफलता... सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि उसका सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन सामान्य वातावरण परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण परीक्षण में सफल रहा है और इस तरह उसे एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसरो के अनुसार यह सफलता भविष्य के मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसरो ने एक बयान में कहा कि 29 नवंबर को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित 'इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स' में 100 नोजल क्षेत्र अनुपात वाले अपने सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

इसरो ने बताया कि 'लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर' द्वारा विकसित स्वदेशी सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन 'लॉन्च व्हीकल मार्क-3' (एलवीएम-3) के ऊपरी चरण को ताकत प्रदान कर रहा है और इसे 19 टन के 'थ्रस्ट' स्तर पर संचालित करने के लिए योग्य बनाया गया है। इस इंजन ने अब तक छह एलवीएम मिशन के ऊपरी चरण को सफलतापूर्वक संचालित किया है। इसरो ने कहा, 'हाल में इंजन को गगनयान मिशन के लिए 20 टन के 'थ्रस्ट' स्तर के साथ सक्षम बनाया गया था तथा भविष्य के सी32 चरण के लिए 22 टन के उन्नत 'थ्रस्ट' स्तर के लिए भी सक्षम बनाया गया था, ताकि एलवीएम प्रक्षेपण यान की पेलोड क्षमता को बढ़ाया जा सके। गगनयान इसरो का पहला मानवयुक्त मिशन है।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान इंजन पुनः आरंभ करने की क्षमता के लिए आवश्यक 'इग्नाइटर' का प्रदर्शन भी किया गया। इसरो ने कहा, समुद्र तल पर सीई 20 इंजन का परीक्षण करना काफी चुनौतीपूर्ण है, मुख्य रूप से उच्च क्षेत्र अनुपात नोजल के कारण, जिसका निकास दबाव लगभग 50 एमबार है। मिलिबार वायुमंडलीय दबाव को मापने की एक इकाई है और इसका उपयोग आमतौर पर मौसम विज्ञान में किया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery