Friday, September, 18,2026

अभी होम कैडर नहीं लौटेंगे IPS नितिन दीप ब्लागन

जयपुर: राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नितिन दीप ब्लागन फिलहाल अपने होम कैडर राजस्थान नहीं लौटेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे ब्लागन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। ऐसे में राजस्थान में उनकी वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे ब्लागन अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एक साल और रहेंगे।

ब्लागन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल बढ़ाने को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत वे 8 अक्टूबर 2026 के बाद एक वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, CBI में संयुक्त निदेशक के पद पर बने रहेंगे। कार्यकाल बढ़ने के साथ ही राजस्थान पुलिस में उनकी वापसी की संभावनाएं भी फिलहाल टल गई हैं।

राजस्थान में DIG, SOG रही आखिरी पोस्टिंग

2003 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी नितिन दीप ब्लागन लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। राजस्थान में उनकी आखिरी पोस्टिंग DIG, SOG के तौर पर रही थी। इसके बाद वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए और पिछले करीब सात वर्षों से CBI में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ब्लागन का CBI से जुड़ाव भी करीब सात साल का हो चुका है। इस दौरान उन्होंने जांच एजेंसी में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई और फिलहाल संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी में उनकी लंबी तैनाती के चलते राजस्थान में उनकी वापसी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही है।

होम कैडर में वापसी का था इंतजार

राजस्थान पुलिस में वरिष्ठता और अनुभव के लिहाज से ब्लागन की वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद उनके होम कैडर लौटने की चर्चा थी। माना जा रहा था कि राजस्थान लौटने पर उन्हें पुलिस विभाग में वरिष्ठ स्तर की जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन अब ACC की मंजूरी के बाद उनकी वापसी फिलहाल आगे खिसक गई है। इस तरह राजस्थान कैडर के इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की होम कैडर वापसी की उम्मीद फिलहाल एक साल के लिए और टल गई है। अब वे 8 अक्टूबर 2026 के बाद भी CBI में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery