Friday, September, 18,2026

मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पितः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के परिश्रम, दूरदृष्टि और राष्ट्र‌निष्ठा ने भारत के सामध्ये को नई पहचान दी है। उनका जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुनियादी सुविधाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने, आमजन के आर्थिक सशक्तीकरण तथा विकसित गांव और शहर बनाने के लिए प्रभावी कार्य किए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी युवाओं के लिए हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार युवाओं के सशक्तीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अटल ज्ञान केंद्रशुरू किए जा रहे हैं, ताकि युवा गांव में ही पढ़ सके। वहीं, हमारी सरकार ने युवाओं को विदेशी भाषाएं सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए एमओयू किए हैं, ताकि प्रदेश के युवा को देश-दुनिया में रोजगार के भरपूर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि युवा काम के प्रति सच्ची लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। युवा मन लगाकर कार्य करें, मंजिल उनके कदमों में होगी। उनके सपनों को पूरा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शक्ति सही दिशा में आगे बढ़ती है तो देश नई ऊंचाइ‌यों को छूता है।

एक माह तक चलेगा 'सेवा संकल्प अभियान'

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने के लिए देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए हमने आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 8 करोड़ जनता प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दे रही है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा।

युवाओं ने साझा - किए विचार

कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए युवा सशक्तीकरण के विषयों पर अपने विचार रखे। युवाओं ने रोजगार, शैक्षिक एवं तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास, युवा कल्याण एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव एवं सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, पालनहार योजना, राजीविका के लाभार्थियों ने गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल एवं युवा मामलात प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery