Friday, September, 18,2026

नागौर की कोमल पांडे के सुरों से सजेगा 'हरजस'

जयपुर: भक्ति की सुगंध और संगीत की मीठी तान से सजा अलौकिक सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए आ रहा है। इसके लिए राजस्थान के नागौर जिले की सुप्रसिद्ध गायिका कोमल पांडे अपनी सुरीली आवाज में भक्ति का अनूठा आनंद लेकर आ रही हैं। गौरतलब है कि गणगौर टेलीविजन पर 20 से 22 सितंबर तक रोजाना शाम 6 बजे विशेष कार्यक्रम 'हरजस' का प्रसारण किया जाएगा।

विशेष कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की महिमा, कृष्ण की साथ मनमोहक लीलाओं और देवों के देव महादेव शिव शंभू के प्यारे भजनों की त्रिवेणी बहेगी। ही राजस्थान की माटी से जुड़े महान लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज और बाबा रामदेवजी के अनूठे हरजस प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरी आस्था और भक्ति भाव के साथ श्रीनाथजी को 'खम्मा-खम्मा' समर्पित किया जाएगा। भक्ति और राजस्थान की लोक-संस्कृति का अनूठा संगम देखने वालों को यह कार्यक्रम मुग्ध कर देगा। ऐसे में पारंपरिक संगीत और लोक आस्था के सुमधुर सफर का आनंद लेने के लिए दर्शक परिवार के साथ 'हरजस' कार्यक्रम 20 से 22 सितंबर को शाम 6 बजे गणगौर टेलीविजन पर देख सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery