Friday, September, 18,2026

री-पोलिंग में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, जीते चारों वार्ड

जयपुर: जयपुर नगर निगम के 150 वाडो का का पूरा चुनावी गणित अब साफ हो गया है। री-पोलिंग के बाद कांग्रेस ने चारों सीटें जीतकर अपनी संख्या 53 से बढ़ाकर 57 कर ली, लेकिन 78 सीटों के साथ बीजेपी बहुमत के आंकड़े से आगे हैं। दिलचस्प यह है कि कांग्रेस ने कुल वोटों में बीजेपी से 14,626 ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इतना ही नहीं, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विद्याधर नगर में 22 में से 6 और मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के झोटवाड़ा में 15 में से 5 वाडो में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यानी दोनों विधानसभा क्षेत्रों की कुल 37 सीटों में कांग्रेस ने 11 सीटें अपने नाम की हैं। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान चार वार्डों के पांच बूथों की ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण इन बूथों के वोटों की गिनती नहीं हो सकी थी। बाद में इन बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया और 17 सितंबर को हुई मतगणना में चारों सीटें कांग्रेस के खाते में गई। वार्ड 9 से कैलाशी 764 वोट, वार्ड 18 से वंदिता शर्मा 181 वोट, वार्ड 25 से रेखा देवी 397 वोट और वार्ड 34 से सुरेश यादव 149 वोट से विजयी रहे।

150 वार्डों में बीजेपी 78, कांग्रेस 57 और निर्दलीय 15 में जीते

फाइनल नतीजों में जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में बीजेपी के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय के 15 पार्षद है। 76 सीटों का बहुमत आंकड़ा होने के कारण बीजेपी 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर चुकी है। री-पोलिंग से पहले घोषित 146 वार्डों में बीजेपी 78, कांग्रेस 53 और निर्दलीय 15 सीटों पर थे। चारों री-पोलिंग सीटें कांग्रेस के खाते में जाने से कांग्रेस की संख्या 57 हो गई।

वोटों में कांग्रेस आगे, सीटों में बीजेपी

जयपुर के चुनावी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को कुल 5,85,358 वोट, जबकि बीजेपी को 5,70,732 वोट मिले। यानी कांग्रेस को बीजेपी से 14,626 वोट ज्यादा मिले। इसके बावजूद सीटों के मामले में बीजेपी कांग्रेस से 21 सीट आगे है।

बड़े अंतर की जीत ने कांग्रेस का बढ़ाया वोट

कांग्रेस की कुल वोट संख्या बढ़ाने में कुछ वाडों में मिली बड़ी जीतों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वार्ड 113 में गजनफर अली ने 10,014 वोटों के अंतर से, वार्ड 126 में सोफिया बानो ने 7,153, वार्ड 125 में मंजो बानो ने 6,704, वार्ड 129 में महेश सामरिया ने 5,355 और वार्ड 116 में संजीदा ने 5,310 वोटों से जीत दर्ज की। चुनाव का एक और महत्वपूर्ण आंकड़ा यह है कि 43 वार्डों में जीत-हार का अंतर 500 वोट से कम रहा, जबकि 74 वार्डों में जीत का अंतर 1,000 वोट से कम रहा। ऐसे में कम अंतर से मिली जीतों ने बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ाने में भूमिका निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery