Friday, September, 18,2026

निकाय अध्यक्ष पद के लिए अब 817 उम्मीदवार मैदान में

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष और मेयर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को चरम पर रही। राज्य भर में 305 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 872 उम्मीदवारों ने कुल 989 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनकी गुरुवार को स्क्रूटनी हुई। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन बाद तस्वीर साफ होगी। 872 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। स्क्रूटनी के बाद 88 नामांकन पत्र रद्द, जबकि 14 नामांकन डिस्कार्ड हुए। रिजेक्शन के बाद 883 नामांकन पत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए अब 817 उम्मीदवार मैदान में है। अब शुक्रवार नामांकन वापसी का दिन है। दोपहर 3 बजे बाद उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होगी। जहां एक ही वैध नामांकन होगा, वहां उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। दिनभर कई शहरों में बाड़ेबंदी, आपत्ति, हंगामा और आंतरिक बैठकों का सियासी ड्रामा चला। गुरुवार को राज्य भर में बाड़ेबंदी, आपत्ति, बैठकें और आरोप-प्रत्यारोप का सियासी ड्रामा
जारी रहा।

निर्दलीय पार्षद ने ली सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजय दिलाकर जनता ने पार्टी के प्रति अपना विश्वास जाहिर किया है। यह भाजपा की नीतियों, विचारधारा और संगठन के प्रति समर्थन का प्रमाण है। राठौड़ ने कहा कि पार्टी जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी। वहीं, जयपुर नगर निगम वार्ड 80 की निर्दलीय पार्षद रेणु चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मदन राठौड़ ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि उनके शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा।

उदयपुरः डिप्टी मेयर और नाराजगी का ड्रामा

उदयपुर में पूनम कुंवर और पारस सिंघवी के मेयर नामांकन स्वीकार हो गए। अब सबकी नजरें डिप्टी मेयर पर है। भाजपा पंकज बोराणा या दिनेश भट्ट में से किसी एक को मौका दे सकती है। प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट जैसे दिग्गजों के साइडलाइन होने से नाराजगी साफ दिखी। परिजनों ने पार्टी पदाधिकारियों से खरी-खोटी सुनाई। क्रॉस वोटिंग का डर भी बना हुआ है। बाड़ेबंदी जारी है।

अजमेर: आठ घंटे का नाटकीय ड्रामा, भाजपा की आपत्ति खारिज

अजमेर नगर निगम में मेयर पद का सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस की किरण गढवाल के खिलाफ भाजपा की अनामिका शर्मा ने आपत्ति दर्ज कराई। आरोप था कि गढ़वाल पैलेस पर निगम की करीब 19 लाख रुपए बकाया राशि है और नामांकन में जानकारी छुपाई गई। नगर निगम परिसर में दोनों पक्षों के समर्थक जुटे, नारेबाजी हुई और भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार पूनिया ने आपत्ति खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि किरण गढ़‌वाल निर्वाचित सदस्य हैं और नियमों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए पात्र है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की ओछी राजनीति बताया, जबकि भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन वैध घोषित हो गए। मतदान 21 सितंबर और उप महापौर चुनाव 22 सितंबर को होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery