Friday, September, 18,2026

टी-20 में 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने पलट गए। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने इस दौरान 108 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगली 14 गेंदों में 51 रन ठोककर शतक पूरा किया। इससे पहले भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। अभिषेक ने यह रिकॉर्ड पांच गेंद पहले तोड़ दिया। अभिषेक का शतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक भी है। उनसे आगे एस्टोनिया के साहिल चौहान और तुर्किये के मुहम्मद फहद हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery