Friday, September, 18,2026

कांग्रेस के चेयरमैन प्रत्याशी को पुलिस द्वारा ले जाने का आरोप

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब चेयरमैन और मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, वहां पुलिस और प्रशासन के जरिए निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाकर बोर्ड गठन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। टोंक के दूनी में कांग्रेस समर्थित चेयरमैन प्रत्याशी अर्चना बड़गूजर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर अपने साथ ले जाने के मामले ने इस विवाद को और हवा दे दी। कांग्रेस ने गुरुवार को PCC में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी निकाय चुनाव में धनबल और सरकारी मशीनरी के कथित इस्तेमाल का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी कांग्रेस की चेयरमैन पद की प्रत्याशी अर्चना बड़गूजर को पुलिस की ओर से कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

गुरुवार को अर्चना के परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस नेताओं को दी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि अर्चना पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था और दबाव में नहीं आने पर पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। कांग्रेस ने अर्चना को सुरक्षित घर पहुंचाने और पुलिस कार्रवाई की जानकारी परिजनों को देने की मांग की है।

BJP कर रही सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने पुलिस और सरकारी मशीनरी की ताकत का इस्तेमाल करने के बावजूद कई बड़े निकायों में स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मेयर और चेयरमैन बनाने के लिए कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। गहलोत ने चुनाव के बाद हो रही पार्षदों की बाड़ाबंदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने निर्दलीय पार्षदों को कथित तौर पर धन का लालच दिए जाने की चर्चाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मेयर और चेयरमैन बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। परिसीमन को लेकर गहलोत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में एक फीसदी से भी कम का अंतर है, फिर भी भाजपा के वार्ड ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का असर कांग्रेस के पार्षदों की संख्या पर पड़ा और उसके कम पार्षद चुनकर आए। अगर पीसीसी बेहतर प्लानिंग के साथ कार्यक्रम बनाती और प्रचार के लिए सभी नेता एकजुट होकर मैदान में उतरते तो तस्वीर अलग हो सकती थी। रोड शो का जवाब रोड शो से दिया जाता और संगठन स्तर पर रणनीति और मजबूत होती।

कांग्रेस अपने प्रदर्शन पर करे आत्ममंथन

गहलोत के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा पर विश्वास जताया है और कांग्रेस को जनादेश स्वीकार कर अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के भीतर की नाराजगी और संगठन की कमजोरी भी सामने आई है। परिसीमन को लेकर गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए राठौड़ ने कहा कि परिसीमन निर्धारित संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होता है। पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया और कहा कि राजस्थान में कानून अपना काम कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery