Friday, September, 18,2026

'आशीर्वाद का दीया' प्यार का अनूठा इजहार, दिल को गहराई से छू गया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सेवा, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 33.27 लाख से अधिक दीपों से दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर 'एक दीप आशीर्वाद का' कार्यक्रम में 50 हजार दीये जलाए गए। देशभर में भाजपा की ओर से 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए लोगों ने घरों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर करीब 1.25 लाख दीये प्रज्वलित किए गए। इन दीयों से 'आशीर्वाद का दीया' शब्द उकेरे गए। 'सेवा संकल्प अभियान' 17 अक्टूबर तक चलेगा।

वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प

गुजरात के वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इसी समय वाराणसी से भी वडनगर के लिए यात्रा शुरू हुई। दोनों यात्राओं को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ा गया है।

'Semicon India 2026' का उद्घाटनः जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत समारोहों के बजाय काम को प्राथमिकता देते हुए नई दिल्ली में 'Semicon India 2026' का उ‌द्घाटन भी किया। कार्यक्रम को भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया।

मोदी के 25 साल भारत की समृद्धि की नींव रखने वाले

अपने देशवासियों से अत्यधिक सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है। भारत और रूस के बीच विशेष तथा विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।
व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति रूस

मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं। इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को और मजबूत कर रहे है तथा साथ मिलकर दोनों देश सहयोग-समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं। - जॉर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री इटली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। - द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery