Friday, June, 27,2025

सुरक्षा कारणों से पंजाब व दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द

धर्मशाला: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को यहां चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी, जिससे शहर में 'ब्लैकआउट' कर दिया गया। पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी, जब लाइटें चली गईं। लेकिन, इसका कारण पहले 'फ्लडलाइट' की खराबी बताई गई थी। लेकिन बाद में टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया।

प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा। भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बीच इंडियन प्रीमियर लीग जारी रहने के सवाल पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery